बड़ी खबर
आदर्श संस्कृत उच्च विद्यालय चुन्नी में सेवानिवृत्त शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह
चौसा। प्रखंड के आदर्श संस्कृत उच्च विद्यालय, चुन्नी में 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक उदय नारायण उपाध्याय द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षता बिहार विधान परिषद् गया निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि शेषनाथ दुबे ने की। मंच संचालन शशि भूषण मिश्र ने किया। अध्यक्षीय संबोधन में शेषनाथ दुबे ने कहा कि संस्कृत विद्यालयों को भी सामान्य विद्यालयों की तरह सरकारी सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपेक्षा के बावजूद विद्यालय परिवार ने अपने संसाधनों से भवन की मरम्मत और रंगरोगन कर सराहनीय कार्य किया है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक हरिहर राय, भोलानाथ चतुर्वेदी, श्रीभगवान सिंह, विजय नारायण यादव, धनेश्वर सिंह एवं सिद्धनाथ प्रसाद को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। वहीं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामाश्रय ओझा सहित सरोज कुमार पाण्डेय, अरुण बिहारी पाण्डेय, उपेंद्र कुमार उपाध्याय, संतोष कुमार मिश्र, राकेश राय, सुमन राय, प्रीति राय, अजय शंकर तिवारी और रविंद्र कुमार मिश्र को भी सम्मानित किया गया।समारोह में समाजसेवी हीरालाल व सुभाष चंद्र राय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संस्कृत शिक्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










