बड़ी खबर
जदयू जिलाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह पुनः निर्वाचित
बक्सर। शहर के गोयल धर्मशाला में जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष पद के संगठन चुनाव में निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को पुनः निर्वाचित किया गया। जिला निर्वाची पदाधिकारी, जिला पर्यवेक्षक बक्सर तथा सभी डेलीगेट सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न चुनाव में उनका पुनर्निर्वाचन संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के विश्वास का प्रतीक माना गया। नेताओं ने कहा कि यह जीत उनके कुशल नेतृत्व, पारदर्शी कार्यशैली और जमीनी पकड़ का परिणाम है। उनके मार्गदर्शन में जिला इकाई ने संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान को नई गति दी है। अशोक कुमार सिंह ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक समरसता मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इस अवसर पर सभी डेलीगेट्स, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई। वरिष्ठ नेताओं व समाजसेवियों ने भी शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का विश्वास जताया।










