बड़ी खबर
ब्रह्मपुर महोत्सव 2026 का शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा मंच
बक्सर। रविवार को कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में 28 फरवरी 2026 को बीएन +2 उच्च विद्यालय ब्रह्मपुर में अपराहन 3:00 बजे से ब्रह्मपुर महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्त्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि महोत्सव का उद्देश्य लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और बिहार की समृद्ध परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव को मजबूत करते हैं।ब्रह्मपुर महोत्सव में विभिन्न कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई।










