BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

डुमरांव में शताब्दी वर्ष पर दिव्य हिंदू सम्मेलन बालिकाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति और सामाजिक संदेश के साथ भव्य संपन्न

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर डुमरांव में हिंदू सम्मेलन युवाओं और संस्कृति को समर्पित

डुमरांव। नगर के बड़ी संगत उदासीन मठ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिव्य हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, प्रभु श्रीराम एवं पंचमुखी हनुमान जी के पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिसके बाद पूरे वैदिक विधि-विधान से गौ पूजन किया गया। वहीं सम्मेलन के दौरान मातृ शक्ति की प्रतिक बच्चियों ने अपनी तलवारबाजी कौशल का बेहतर प्रदर्शन कर आदिकाल से सनातन धर्म एवं संस्कृति में महिलाओं की सुदृढ़ स्थिति का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। दिव्य हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरएसएस के प्रांत कार्यवाह दक्षिण बिहार राजेंद्र प्रसाद ठाकुर ने कहा की इस सम्मेलन का उदेश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सामाजिक मूल्यों को मजबूत करना तथा राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। वहीं अपने संबोधन में विख्यात कथावाचक व विश्व हिंदू परिषद में लंबे समय तक कार्य कर चुके डा. रामनाथ ओझा ने लोगों से जाति-पाति से उपर उठकर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। साथ ही सनातन धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक होने एवं नई पीढ़ी को संस्कारित करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान लोक गायक विनय मिश्रा ने ‘सभे ह सनातनी हो, सनातन हमरा खून में’ गाकर उपस्थित लोगों में जोश भर दिया। वहीं चर्चित कलाकार दीपक पाण्डेय ने ‘धन बाटे डुमरांव नगरी’ गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। इसके अलावा प्रियांसी राज ने भजन गीत प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर निवर्तमान नप अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, पूर्व चेयरमैन मीरा देवी, परम पूज्य बाल गोपाल दास सी छोटी छावनी अयोध्या, सेवनिवृत वीकेएसयू हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. नंदजी दुबे, बिहारी लाल यादव उपस्थित रहे। वहीं आयोजन समिति में अध्यक्ष राजेंद्र केसरी, सचिव विमलेश सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश केसरी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज केसरी एवं अमित कुमार ने किया। मौके पर संघ के डुमरांव खंड कार्यवाह संजय चौबे, नगर कार्यवाह भिखारी पाल, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव रंजन सिंह, संघ के वरीय स्वयंसेवक समता प्रसाद, पूर्व वार्ड पार्षद सोनू राय, अजय प्रताप सिंह, राजेश यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!