BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

प्रह्लाद राय टीचर्स कॉलेज का भव्य होली मिलन समारोह आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश

बक्सर। प्रह्लाद राय टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, तियरा बाजार, बक्सर में शुक्रवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत रखते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश प्रसारित करना था। कार्यक्रम में संस्थान के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी, प्रशिक्षु शिक्षक तथा क्षेत्रीय ग्रामीण नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। समारोह के दौरान पारंपरिक लोकगीतों एवं फाग गीतों की प्रस्तुति स्थानीय नागरिकों और छात्रों द्वारा की गई, जिससे पूरा परिसर होली के रंग में सराबोर हो गया। प्रशिक्षु शिक्षकों ने हर्षाेल्लास के साथ होली खेली तथा अपने गुरुजनों को अबीर-गुलाल लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। रंगों के इस उत्सव में आपसी सौहार्द और एकता की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक समरसता, परंपराओं के प्रति सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उल्लासपूर्ण वातावरण में समारोह का समापन किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!