BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
Blog

डुमरांव गेट 67 पर भीषण जाम रेल और सड़क परिचालन ठप डीआरएम सलून फंसा

डुमरांव। दानापुर मंडल के डुमरांव स्टेशन के पश्चिमी गेट संख्या 67 पर लगे महाजाम के कारण रेल सहित सड़क परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहा। जाम का आलम ऐसा था कि विभाग के बड़े हाकिम डीआरएम का सलून लगभग रेंगता हुआ गेट से निकला, जिसे देख रेल कर्मियों की सांसें अटकी हुई थीं। वहीं साहब का सलून निकलने के साथ ही घंटों से जाम छुड़ाने में पसीना बहा रहे आरपीएफ सहित अन्य सुरक्षा कर्मियों ने राहत की सांस ली। विदित हो कि बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के स्पेशल सलून से विंडो ट्रायल पर निकले मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार प्रतिदिन डुमरांव स्टेशन के पश्चिमी गेट पर लगने वाले महाजाम का शिकार होते-होते बमुश्किल बचे। यह घटना दोपहर लगभग 1 बजे की है। इस दौरान 63234 डाउन डीडीयू-पटना पैसेंजर काफी देर तक होम सिग्नल पर खड़ी रही, जिसके कारण इंदौर-पटना सहित इसके पीछे कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों व सेक्शन में खड़ी रहीं। इसके अलावा मिशन स्कूल पुराना भोजपुर से लेकर डुमरांव बाजार तक लगभग 2 किलोमीटर की सड़क सैकड़ों वाहनों से पूरी तरह अवरुद्ध रही, जिसमें एंबुलेंस, स्कूली वाहन और शव वाहन सहित कई इमरजेंसी वाहन शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!