बक्सर गोलंबर पर फ्लाईओवर की मांग को लेकर लोगों ने शुरू किया शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन
बक्सर। अखबार में छपी खबर की एनएचआई 922 जो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को गंगा नदी पर बन रहे फोर लाइन नए पुल के माध्यम से जुड़ रहा है उस पर फ्लाईओवर केवल उत्तर प्रदेश के भरौली में है। इस खबर के छपने के बाद बिहार बक्सर गोलंबर से जुड़े लोगों के द्वारा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। मंगलवार की दोपहर तक से शुरू शांति धरना प्रदर्शन में यह कहा गया कि हम लोग जो अपनी पुरानी मांगे थी उसी का पुनरावृत्ति करते हुए बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग कर रहे हैं की यथाशीघ्र जो गंगा ब्रिज पर नया फोर लाइन पुल एनएचआई के द्वारा बनाया जा रहा है उसमें भरौली गोलंबर के साथ-साथ बक्सर गोलंबर पर भी फ्लाईओवर दिया जाए ताकि सब की यात्रा सुचारू रूप से चलती रहे। लोगों ने कहा कि यहां प्रतिदिन जाम की जो समस्या है और जो दुर्घटनाएं घटित हो रही है इससे हम सभी परेशान हैं इसलिए हम सभी ने शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें कहा गया है कि आने वाले दिनों में एनएचआई के तरफ से अगर बक्सर गोलंबर पर फ्लाईओवर नहीं दिया गया तो यह आंदोलन और तेज होगा। सभी जिलेवासी इसके खिलाफ लड़ेंगे जिससे सरकार और विभाग के खिलाफ यह आंदोलन और तेज होगा। आपको बता दे की अखबार में छपी खबर के संज्ञान में लोगों की हरकत सामने आई है लोग अब तक अंजान बने हुए थे। लोगों को यही बताया गया था कि गंगा नदी पर जो फोर लाइन का पुल प्रस्तावित है उसमें भरौली और बक्सर गोलंबर दोनों जगह पर फ्लाईओवर दिया जा रहा है यहां तक कि यहां के जनप्रतिनिधि भी यही बात लोगों को समझा रहे थे परंतु जैसे ही अखबार में खबर छपी और परियोजना निदेशक का बयान आया उसके बाद लोग हरकत में आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। अब देखना है यह है कि जिलाधिकारी एवं बिहार सरकार इसको किस रूप में लेते है। चुकी जाम की समस्या बहुत ही भयंकर है विकराल है और इससे निजात दिलाना शहर वासियों के लिए एक टेढ़ी खीर से कम नहीं है।










