BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

चौसा के अविनाश पहलवान को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती स्पर्धा अल्बानिया में सपोर्ट स्टाफ के लिए चयन

बक्सर। जिले के चौसा निवासी अविनाश पहलवान का चयन 25 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक यूरोप महाद्वीप के अल्बानिया (तिराना) में आयोजित वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज के लिए भारतीय कुश्ती टीम के सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में हुआ है। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है, जिसमें भारतीय दल भी भाग लेगा। अविनाश पहलवान वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत हैं और पूर्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी के रूप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने खिलाड़ी के रूप में राज्य और देश के लिए कड़ी मेहनत की है। तीनों सेनाओं की कुश्ती टीम के साथ वे क्रोएशिया, मैसेडोनिया, यूक्रेन, चीन सहित कई देशों में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अपने चयन पर अविनाश ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, सचिव विनय सिंह (बक्सर) एवं अन्य पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस उपलब्धि पर बक्सर कुश्ती संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव विकास राज, समाजसेवी नंद कुमार तिवारी, अरुण पहलवान, पप्पू शेख, राजू खरवार, चंदा चौरसिया, एडवोकेट वासिम, रितेश चंद्रवंशी, कृष्णा गुप्ता समेत अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!