केशव कुंज में मनोज तिवारी के आगमन पर गाजे-बाजे और जयकारों के बीच भव्य स्वागत
बक्सर। सोमवार को केशव कुंज मैरेज हॉल चुरामनपुर (बक्सर) में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया जब दिल्ली से सांसद एवं सुप्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता-गायक मनोज तिवारी का भव्य आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग पहले से ही उपस्थित थे। गाजे-बाजे, फूलमालाओं और जयकारों के बीच उनका अभिनंदन किया गया, जिससे पूरा परिसर उत्साह और ऊर्जा से भर उठा। उल्लेखनीय है कि यही केशव कुंज मैरेज हॉल वह पावन स्थल है जहाँ कुछ वर्ष पूर्व जगद्गुरु रामानन्दाचार्य श्री रामभद्राचार्य जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ था। इस कारण यह स्थान क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व भी रखता है। कार्यक्रम के दौरान विजय शंकर पांडेय, गांधी पांडेय, गिरीश पांडेय, प्रो० शिवजी पांडेय, अमृत राज पांडेय (छात्रनेता, दिल्ली विश्वविद्यालय) , नंद कुमार तिवारी, विजय मिश्रा, जेपी चौबे, पप्पू सिंह, सौरभ तिवारी, राहुल, पंकज, रौनक, सौरभ, श्रीप्रकाश सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन अत्यंत उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्रीय विकास एवं सामाजिक एकता पर सकारात्मक चर्चा भी हुई।










