BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

विश्वामित्र महोत्सव में दिखी कला, आस्था और विरासत की झलक

बक्सर। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वाधान में 21 फरवरी 2026 को किला मैदान बक्सर में विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बक्सर, जिला पदाधिकारी बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्त्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के विधिवत शुभारंभ के उपरांत बक्सर जिलें के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भोजपुरी गायक भरत शर्मा एवं प्रसिद्ध लोक गायक विष्णु ओझा को स्मृति चिन्ह एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि विश्वामित्र महोत्सव का उद्देश्य लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और बिहार की समृद्ध परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव को मजबूत करते हैं। विश्वामित्र महोत्सव में विभिन्न कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई। स्थानीय कलाकारों जैसे पवन कुमार के द्वारा गणेश वंदना, राहुल कुमार एवं समूह के द्वारा राम भजन, जूही कुमारी एवं सलोनी कुमारी के द्वारा नृत्य, भावना पांडे के द्वारा राम भजन, अनुराधा कुमारी नृत्य, अभिनंदन ओझा एवं नीरज मिश्रा के द्वारा भजन, बारूद डांस एकेडमी नृत्य एवं बटेश्वर यादव के द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई। विश्वामित्र महोत्सव में मुख्य कलाकार यथा स्पीड डांस ग्रुप कोलकाता, राधा सिन्हा डांस ग्रुप पटना, माधव प्रिया शर्मा लोक गायिका, झिंझिया लोक नृत्य एवं भाव्या पंडित पार्श्व गायिका द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी गई।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!