राजपुर में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर फुलचन्द कुशवाहा तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित
बक्सर। जनता दल यूनाइटेड के तत्वावधान में 20 फरवरी 2026 को किसान भवन, राजपुर (बक्सर) में संगठनात्मक निर्वाचन संपन्न हुआ। प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया प्रखंड प्रवेक्षक सह जिला महासचिव जितेन्द्र कुमार सिंह एवं प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी जय प्रकाश सिंह की देखरेख में पूरी हुई। सर्वसम्मति से पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष फुलचन्द कुशवाहा को लगातार तीसरी बार निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला, अंगवस्त्र एवं डायरी-कलम भेंट कर बधाई दी। उपस्थित नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुंचेंगी। कार्यक्रम में काशी नाथ सिंह, सूर्य नारायण सिंह, रणजीत राय, शोभा सिंह, लक्ष्मीना देवी, ऋषिदेव राय, राजेश्वर सिंह, केशनाथ राम, रवि प्रकाश दुबे, कामेश्वर चौधरी, उमाशंकर साह, योगेन्द्र राम, भीम देव सिंह, उभय कुशवाहा, राधेश्याम चौधरी, जलालुद्दीन अंसारी, मंटू पटेल, विवेक प्रजापति सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।










