जदयू संगठन चुनाव में विजय सिंह प्रखंड अध्यक्ष सुनील गुप्ता नगर अध्यक्ष
इटाढ़ी। प्रखंड मुख्यालय स्थित गोला रोड के एक मैरेज हॉल में शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड के इटाढ़ी प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष पद का संगठनात्मक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी बबन चौधरी व प्रवेक्षक विमलेन्द्र कुमार की देखरेख में कराया गया। वहीं नगर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन पदाधिकारी काशीनाथ सिंह व प्रवेक्षक नागेश्वर चन्द्रवंशी की उपस्थिति में प्रक्रिया पूरी हुई। चुनाव में विजय सिंह लगातार चौथी बार प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उनके चयन पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए बधाई दी। वहीं सुनील गुप्ता पहली बार नगर अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए। इस अवसर पर सिद्धनाथ पाल, शिवकुमार सिंह, संतोष मिश्रा, विजय शंकर सिंह, अशोक बिंद, राजाराम सिंह, श्रीकांत कुशवाहा, धर्मेंद्र चौधरी, मदन सिंह, रामाशंकर सिंह, रघुनाथ धोबी, मनोज सिंह, मुखिया मिश्र, धनेश्वर राम, जय प्रकाश राम, हरेराम चौधरी व कमलेश चैधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।










