BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने का प्रशासनिक अभियान

इटाढ़ी। स्थानीय थाना क्षेत्र के विझौरा पंचायत अंतर्गत खरहना गांव में सड़क किनारे सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने गुरुवार को अतिक्रमण मुक्त कराया। ग्रामीणों की शिकायत पर लोक शिकायत निवारण के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए। अंचलाधिकारी संतोष कुमार प्रीतम ने पुलिस बल के सहयोग से अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, खरहना गांव में हृदया यादव और मोती लाल यादव द्वारा सड़क किनारे सरकारी भूमि पर झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण किया गया था। मामले की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने जांच की और अतिक्रमण की पुष्टि होने पर हटाने का आदेश दिया। अंचलाधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर खाता संख्या-216 एवं खेसरा 607 भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अंचलाधिकारी ने बताया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न करें, अन्यथा प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!