BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

जेईई मेन्स में लकी राज ने रचा इतिहास, बक्सर जिला में प्रथम स्थान

डुमराँव। डुमराँव की धरती पर शिक्षा का सूरज एक बार फिर पूरे तेज के साथ चमका है। डुमराँव कैम्ब्रिज स्कूल के मेधावी छात्र लकी राज ने जेईई मेन्स में 99.63 प्रतिशत अंक हासिल कर बक्सर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया और न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। लकी राज की यह उपलब्धि उनके लगातार परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। इससे पहले उन्होंने कक्षा दसवीं में 95.26 प्रतिशत अंक अर्जित किए थे, साथ ही गणित में पूर्ण 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय प्रशासन द्वारा टैबलेट, स्मार्टवॉच, मेमेंटो और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है। प्रारंभ से ही वे अध्ययन के प्रति गंभीर, जिज्ञासु और मेहनती छात्र रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन टी. एन. चौबे ने कहा कि लकी राज की सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है और यह सिद्ध करती है कि सही मार्गदर्शन और कठोर परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि डुमराँव कैम्ब्रिज स्कूल के शैक्षणिक उत्कृष्टता के संकल्प को और मजबूत करती है। विद्यालय प्रधानाध्यापक राजिब प्रधान ने कहा कि डुमराँव कैम्ब्रिज स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रयासरत है। लकी राज की सफलता ने यह संदेश दिया है कि छोटे शहरों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देशभर में अपनी पहचान बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!