BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

केंद्रीय विद्यालय को मिली भूमि, बक्सर में शिक्षा विकास की नई उम्मीद जगी

बक्सर। जिले में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि का निबंधन होने पर जिले भर में खुशी का माहौल है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे सदर विधायक आनंद मिश्र के सतत प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन हेतु जमीन की मांग की जा रही थी और अब भूमि उपलब्ध होने से शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर अवसर प्रदान करेगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन के अंतर्गत संचालित केंद्रीय विद्यालय देशभर में उच्च स्तरीय शिक्षा, अनुशासन एवं आधुनिक शिक्षण पद्धति के लिए प्रसिद्ध हैं। बक्सर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना वर्ष 2003 में हुई थी, लेकिन भूमि के अभाव में विद्यालय का पूर्ण विकास संभव नहीं हो सका था। स्थानीय लोगों का मानना है कि विद्यालय का अपना भवन बनने से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और उन्हें अन्य शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। सरकारी कर्मचारियों, रक्षा सेवाओं से जुड़े परिवारों तथा आम नागरिकों के बच्चों को समान गुणवत्ता की शिक्षा सुलभ होगी। जमीन उपलब्ध होने की खबर मिलते ही अभिभावकों और विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। शिक्षाविदों ने इसे जिले के शैक्षणिक विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ज्वाला सैनी, जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, विनय उपाध्याय, महावीर गुप्ता, विकास सिंह, दिलीप उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने भी खुशी जाहिर की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!