बड़ी खबर
मैट्रिक परीक्षा 2026 में बीबी हाई स्कूल व इंदिरा हाई स्कूल केंद्र का डीएम साहिला ने किया निरीक्षण
बक्सर। वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा के सफल आयोजन एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु आज यानी 17 फरवरी मंगलवार को जिला दंडाधिकारी साहिला के द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिला दंडाधिकारी द्वारा बी०बी० हाई स्कूल बक्सर एवं इंदिरा हाई स्कूल जेल रोड बक्सर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। जिला दंडाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्रधीक्षक एवं वीक्षकों को भ्रमणशील रहते हुए शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित परीक्षा संचालन कराने का निर्देश दिया गया।










