दिल्ली हाईकोर्ट में सजा बसंतोत्सव, देवेंद्र कुमार उपाध्याय समेत विधि जगत की प्रमुख हस्तियां रहीं उपस्थित
बक्सर। सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता और मेंबर कौंसिल ऑफ इंडिया अरुण तिवारी के द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में बसंतोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार उपाध्याय, चीफ जस्टिस, दिल्ली हाईकोर्ट, उपस्थित थे। साथ ही जस्टिस अवनीश झिंगन, अमित बंसल, रेनू भटनागर, भारत सरकार के लॉ मिनिस्ट्री सचिव मनीष वर्मा, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा, प्रोफेसर डीपी वर्मा (लॉ कमीशन इंडिया) और दिल्ली बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ता गण भी मौजूद थे। कार्यक्रम में भारत सरकार से पुरस्कृत कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी, जिसका सभी ने आनंद लिया। अरुण तिवारी ने मुख्य अतिथियों को बुके और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उपस्थित अधिवक्ताओं और अधिकारियों ने आयोजक की प्रशंसा की। चीफ जस्टिस ने कार्यक्रम को हर साल आयोजित करने, भारतीय संस्कृति अपनाने और होली के उत्सव को सम्मानपूर्वक मनाने की सलाह दी।










