BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

बिहार सेंट्रल स्कूल के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण, ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का किया अवलोकन

बक्सर। बिहार सेंट्रल स्कूल, बाईपास रोड, बक्सर के लगभग ढाई सौ छात्र-छात्राएं शनिवार को एक दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण पर धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के लिए रवाना हुए। विद्यालय प्रबंधन समिति की देखरेख में 25 शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ निजी वाहनों से बच्चों को कामाख्या धाम एवं चौसा युद्ध मैदान का भ्रमण कराया गया। विद्यालय के निदेशक सरोज सिंह ने बताया कि बच्चों के समग्र और बौद्धिक विकास के लिए शैक्षणिक भ्रमण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण बच्चों को किताबों में पढ़ी गई ऐतिहासिक घटनाओं और धार्मिक धरोहरों को प्रत्यक्ष देखने और समझने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे उनकी जिज्ञासा और ज्ञान में वृद्धि होती है। यात्रा के दौरान नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को चैसा युद्ध मैदान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत कराया गया और माँ कामाख्या मंदिर में दर्शन-पूजन कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गई। परिभ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बच्चे पूरे जोश एवं उमंग के साथ ऐतिहासिक तथ्यों को जानने और समझने में रुचि लेते नजर आए। डिप्टी डायरेक्टर उर्मिला सिंह, शिक्षक विनय तिवारी, सुनील सिंह, वरुण सिंह, मधु सिन्हा एवं सुगंधि पांडेय ने बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित की। स्कूल प्रबंधन ने रास्ते में नास्ता एवं भोजन का उत्तम प्रबंध भी किया। इस तरह यात्रा सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!