ग्लोबल विजडम स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों के नवाचार मॉडल ने मोहा
बक्सर। शनिवार को ग्लोबल विजडम स्कूल, नियर रेलवे क्रॉसिंग इटाढी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मेले में नर्सरी से कक्षा 9 तक के छात्रों ने भाग लिया और अपने विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी में प्रमुख मॉडल थे-एआई रोबोट, ऑटोमैटिक इरिगेशन सिस्टम, हाइड्रोलिक मशीन, सुसाइड फैन, प्लास्टिक रिवर्स वेडिंग मशीन, ऑटोमैटिक हैंड सैनिटाइजर, सीजन मॉडल, ब्रिज मॉडल, वाटर फ्लड सिस्टम, क्रॉप प्रोटेक्शन, वाटर साइकिल मॉडल और ट्रैफिक सिस्टम। मुख्य अतिथि पीसी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. महेश दत्त सिंह ने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि “विद्यार्थी को दो मूल मंत्र अपनाने चाहिएकृसीखो और उसका उपयोग करो।” कक्षा 6-9 में प्रथम स्थान एआई रोबोट (कक्षा 8) और ऑटोमैटिक इरिगेशन सिस्टम (कक्षा 9) को, द्वितीय स्थान वाटर फ्लड मशीन (कक्षा 7) और ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट (कक्षा 6) को तथा तृतीय स्थान ऑटोमैटिक हैंड सैनिटाइजर (कक्षा 9) और एयर डिजास्टर मैनेजमेंट सिस्टम (कक्षा 8) को दिया गया। जूनियर वर्ग (कक्षा 1-5) में प्रथम स्थान सोलर और लूनर एक्सप्लोज मॉडल (कक्षा 5), द्वितीय स्थान हाइड्रोलिक क्रेन (कक्षा 2) और तृतीय स्थान वाटर साइकिल (कक्षा 1) को मिला। आयोजन का श्रेय प्रधानाचार्या निशा राय और सभी शिक्षकों को जाता है।










