विश्वामित्र महोत्सव की तैयारी को लेकर डीएम ने किला मैदान का किया निरीक्षण, 20 फरवरी तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश
बक्सर। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी साहिला के द्वारा विश्वामित्र महोत्सव हेतु सभी आवश्यक तैयारी के संदर्भ में किला मैदान बक्सर का निरीक्षण किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को किला मैदान से संबंधित कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही किला मैदान के बाहर अवस्थित अस्थाई अतिक्रमण को हटाए जाने, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था बेहतर बनाए जाने का निर्देश दिया गया। 21 फरवरी 2026 को किला मैदान बक्सर में आयोजित होने वाले विश्वामित्र महोत्सव हेतु सभी आवश्यक तैयारी 20 फरवरी 2026 तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को उक्त महोत्सव के अवसर पर किला मैदान बक्सर में पर्याप्त साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था एवं चलंत शौचालय की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता बक्सर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर, जिला खनन पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।










