बक्सर। गुरुवार को जिला पदाधिकारी साहिला ने बुधवार को आईटीआई परिसर में निर्माणाधीन अटल कला भवन एवं खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर भवन निर्माण निगम के कनीय अभियंता से कारण पृच्छा करने को कहा गया। जिला पदाधिकारी ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आईटीआई मैदान की समुचित साफ-सफाई और जल निकासी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही मैदान की चाहरदीवारी के पास हुए अस्थायी अतिक्रमण को शीघ्र हटाने को कहा। खेल मैदान के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति सुनिश्चित करने हेतु उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद जिला पदाधिकारी ने हवाई अड्डा परिसर का निरीक्षण कर हवाई अड्डा पथ की मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश नगर परिषद को दिया।










