बड़ी खबर
भोजपुरी साहित्यिक संस्था दिनारा ने हृदय नारायण शर्मा ‘हेहर कवि’ को किया सम्मानित
बक्सर। भोजपुरी साहित्यिक संस्था, दिनारा (जिला रोहतास) द्वारा आयोजित काव्यांजलि कार्यक्रम में साहित्यकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बक्सर के प्रसिद्ध कवि हृदय नारायण शर्मा उर्फ ‘हेहर कवि’ को संस्था की ओर से अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर साहित्यिक माहौल को जीवंत बना दिया। उपस्थित श्रोताओं ने कविताओं की सराहना करते हुए तालियों से उत्साहवर्धन किया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि हृदय नारायण शर्मा ‘हेहर कवि’ भोजपुरी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर हैं और उनकी रचनाएं समाज को नई दिशा देने का कार्य करती हैं। सम्मान प्राप्ति पर कवि ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।










