सारीमपुर शाखा डाकघर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को मिली डाक योजनाओं की जानकारी
बक्सर। भारतीय डाक विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से बक्सर डाक प्रमंडल द्वारा चुरामनपुर उप डाकघर अंतर्गत सारीमपुर शाखा डाकघर में डाक चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को डाकघर की बैंकिंग बीमा एवं डिजिटल सेवाओं की जानकारी दी गई। डाक अधीक्षक कुमारी सरिता ने बताया कि बिहार सर्किल के निर्देश पर पूरे सर्किल में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य के लिए सर्वाेत्तम हैए वहीं डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा कम प्रीमियम में बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। कार्यक्रम में 42 बच्चों का आधार बनाया गयाए 60 लोगों का मोबाइल लिंक किया गयाए 1130 पीओएसबी खातेए 45 आईपीपीबी खाते खोले गए तथा 12 खातों का केवाईसी अपडेट हुआ। इस मौके पर बक्सर प्रमंडल के डाक अधीक्षक कुमारी सरिताए बक्सर केंद्रीय अनुमंडल के सहायक डाक अधीक्षक नवीन कुमार के अलावा बक्सर केंद्रीय अनुमंडल के डाक अधिदर्शक उदय प्रकाशए शशांक कुमार सारीमपुर शाखा डाकघर के शाखा डाकपाल बरमेश्वर राय के साथ.साथ शाखा डाकपाल वीरेंद्र उपाध्यायए शाखा डाकपाल पंचदेव मिश्राए सुभांकर कुमारए सिद्धांत कुमारए चुरामनपुर उप डाकघर के सारे ग्रामीण डाकसेवक और सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।










