BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

रामबाग बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन, भक्ति और राष्ट्रभाव से गूंजा सती घाट

बक्सर। सती घाट स्थित रामबाग बस्ती में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत प्रयागराज से आए गायक धीरज पाण्डेय द्वारा भगवान राम, मां गंगा, भारत माता तथा होली के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात महंत महेंद्र गिरी, गुरुदास मठिया काशी, श्री श्री 108 श्यामा दास जी, प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद एवं सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका पूनम चतुर्वेदी ने प्रभु श्रीराम व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत कार्यवाह राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि संघ अपने सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में हिन्दू सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक समरसता एवं संगठन को सशक्त करने का कार्य कर रहा है। महंत श्यामा दास जी ने भारत माता के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं महंत महेंद्र गिरी ने राम नाम कीर्तन के साथ पंच परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त समाज और जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन मां गंगा एवं भारत माता की भव्य आरती के साथ हुआ। सम्मेलन का संचालन विवेक सिंह ने किया। सम्मेलन में नगर संघचालक ओम प्रकाश वर्मा, अवधेश पाण्डेय, अवनींद्र कुमार, देवेंद्र शर्मा, विजय राजभर, मनोज गुप्ता, यतीन्द्र चौबे, राहुल शर्मा, विकास जायसवाल, अरविंद सिंह, पूनम चतुर्वेदी, माधुरी कुंवर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!