बड़ी खबर
पटना में जदयू सदस्यता नवीनीकरण कार्यक्रम, रवि उज्जवल कुशवाहा ने लिया रिन्यूअल
बक्सर। पटना में राष्ट्रीय जनता दल (जदयू) के सदस्यता नवीनीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डुमराव जदयू के मुख्य कार्यकर्ता व नेता रवि उज्जवल कुशवाहा ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह (दादा) के हाथों सदस्यता का रिन्यूअल लिया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारों और बिहार के विकास योजनाओं को प्रदेश के हर कोने तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने दादा के मार्गदर्शन में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने और पार्टी के संदेश को मजबूती से प्रचारित करने का भरोसा जताया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में युवाओं और वरिष्ठ नेताओं ने भी सक्रिय भागीदारी की।










