BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता, सती घाट में हुई बैठक

बक्सर। विराट हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार दोपहर सती घाट मंदिर प्रांगण में हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 10 फरवरी, मंगलवार को आयोजित होने वाले सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। दोपहर 02ः30 बजे से होने वाले इस आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच अलग-अलग विभागों का बंटवारा किया गया तथा अधिकाधिक संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जन-जागरण अभियान को तेज करने पर सहमति बनी। आयोजन समिति ने बताया कि यह सम्मेलन हिन्दू जागरण को नई ऊर्जा और चेतना प्रदान करने के उद्देश्य से सर्व हिन्दू समाज, सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रयागराज के नामचीन कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुति से होगी। इसके बाद संतों एवं विद्वतजनों का आशीर्वचन, राष्ट्र रक्षा यज्ञ, मां गंगा एवं भारत माता की आरती तथा अंत में प्रसाद वितरण किया जाएगा। बैठक में कन्हैया पाठक, ओम प्रकाश वर्मा, धीरज जयसवाल, मनोज गुप्ता, विजय राजभर, देवेंद्र शर्मा ‘पप्पू’, अवनींद्र कुमार, अजीत वर्मा, विवेक सिंह, दीपक अग्रवाल, शिव जी खेमका, मुकेश खरवार, लक्ष्मण शर्मा, गौरव कुमार, अवधेश पाण्डेय, रोहित मिश्रा, संदीप जयसवाल, उमाशंकर गुप्ता, राहुल शर्मा, विष्णु यादव, विकास जयसवाल, रतन वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समिति ने बक्सरवासियों से सपरिवार सम्मेलन में शामिल होने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!