BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

विद्यालय शिक्षा समिति को दायित्वों की दी गई जानकारी, प्रशिक्षण का दूसरा दिन सम्पन्न

इटाढ़ी। विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और बच्चों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से स्थानीय प्रखंड के संकूल संसाधन केंद्र, उच्च विद्यालय दीवान के बड़का गांव में संचालित तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन विद्यालय शिक्षा समिति एवं सामुदायिक प्रतिनिधियों को उनके कार्यों और दायित्वों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान समिति सदस्यों को विद्यालय विकास में समुदाय की भूमिका, समिति के उद्देश्य तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से अवगत कराया गया। प्रशिक्षिका नम्रता मिश्रा ने कहा कि विद्यालय शिक्षा समिति विद्यालय विकास की रीढ़ है। यह समिति समुदाय और शिक्षकों के बीच सेतु का कार्य करती है, जिससे बच्चों के लिए सकारात्मक, सुरक्षित और प्रेरक शैक्षणिक वातावरण का निर्माण होता है। समिति की सक्रिय भूमिका से बच्चों की उपस्थिति, सीखने की गति, अनुशासन और अभिभावकों की सहभागिता में उल्लेखनीय सुधार आता है। प्रशिक्षक रंजीत पांडेय ने कहा कि ‘मेरे सपनों का विद्यालय’ तभी साकार हो सकता है, जब समुदाय विद्यालय को अपनी साझा जिम्मेदारी माने। वहीं सीआरसीसी नेत्रलाल चैधरी ने स्कूल डेवलपमेंट प्लान पर चर्चा करते हुए योजनाबद्ध और पारदर्शी प्रयासों को आवश्यक बताया। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रामभजन राम ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद समितियों की सक्रियता बढ़ेगी, जिससे विद्यालयों का सर्वांगीण विकास संभव होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!