बड़ी खबर
भूमि अधिग्रहण के बाद शुरू होगा धनसोई बाईपास का काम – जिलाधिकारी
बक्सर। बुधवार को जिला पदाधिकारी साहिला के द्वारा प्रस्तावित धनसोई बाजार बाईपास का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग बक्सर के द्वारा बताया गया कि धनसोई बाईपास (ग्रीन फील्ड) निर्माण हेतु भू अर्जन की जाने वाली भूमि हेतु अधियाचना तैयार कर जिला भू अर्जन कार्यालय बक्सर को उपलब्ध करा दिया गया है। इस संबंध में जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर को यथाशीघ्र भू अर्जन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।










