कैंब्रिज स्कूल में 16वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता स्पर्धा का समापन
बक्सर। कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तत्वावधान में आयोजित 16वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता “स्पर्धा” का समापन 03 फरवरी, 2026 को हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 800 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 4×100 मीटर रिले, चक्का-फेंक, गोला-फेंक, भाला-फेंक, लंबी कूद, बोरा-दौड़ और गणित दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गौरव पाण्डेय ने बच्चों को खेल-कूद के महत्व, सड़क-सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। विद्यालय निदेशक डॉ. मोहन चैबे ने उनका स्वागत पुष्प-गुच्छ, शॉल एवं स्मृति-चिन्ह देकर किया। विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। बालक वर्ग में मधुरेन्द्र (कक्षा 12, टैगोर हाउस) एवं बालिका वर्ग में प्रिया कुमारी (कक्षा 7, रमन हाउस) सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित हुए। सर्वश्रेष्ठ धावक में प्रिया कुमारी और चुलबुल कुमार रहे। हाउस प्रतियोगिता में विश्वामित्र प्रथम, टैगोर एवं रमन द्वितीय, गाँधी तृतीय और तानसेन चैथे स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन शशिकांत ओझा, अभिनन्दन त्रिपाठी एवं अभय कुमार सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन धर्मवीर दूबे ने किया।










