भाजपा बक्सर ने बजट 2026 का उत्साहपूर्ण स्वागत, निर्मला सीतारमण के ऐतिहासिक बजट की सराहना
बक्सर। भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2026 पेश किया। इस अवसर पर भाजपा बक्सर के जिला पदाधिकारी जिला कार्यालय अहिरौली पर एलईडी टीवी के माध्यम से बजट को ध्यान से सुनने पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि यह बजट देश के सर्वांगीण विकास के लिए ऐतिहासिक और सराहनीय है। बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों, नौकरीपेशा लोगों, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। महिलाओं के लिए एसएचई मार्ट और हर जिले में गल्र्स हॉस्टल की घोषणा की गई है। सेना को 7.8 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं, जबकि रेलवे को 2.81 लाख करोड़ रुपए मिले हैं। कैंसर की 17 दवाओं पर से कस्टम ड्यूटी हटाई गई है और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु पांच रिजनल मेडिकल हब बनाए जाएंगे। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं प्रदीप दुबे, राजीव रंजन सिंह, सतीष त्रिपाठी, निर्भय राय, पुनीत सिंह, विनोद राय, धनंजय त्रिगुण, रेखा देवी, दीपक पांडेय, सुनील सिंह, आशानंद सिंह, जयप्रकाश राय, पिंकी पाठक सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।










