केंद्रीय बजट 2026 का उत्साहपूर्वक स्वागत, भाजपा व युवा मोर्चा ने मनाई खुशी
बक्सर। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट के प्रसारण के उपरांत भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा, बक्सर द्वारा जिला मुख्यालय स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में हर्षाेल्लास के साथ बजट की खुशियाँ मनाई गईं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाँटे और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बजट का स्वागत किया। कार्यक्रम में युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश पाण्डेय ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि युवा, किसान, गरीब, महिला और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर प्रस्तुत यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा तथा रोजगार, कौशल विकास और स्टार्टअप के नए अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, राजेश सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष रूपेश दुबे, विपुल राय, सत्येंद्र पाण्डेय, लक्ष्मण शर्मा, विनोद राय, पुनीत सिंह, सतीश त्रिपाठी, राजीव रंजन सिंह, सोनू राय, सुशील राय और अक्षय ओझा सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट को देश के सर्वांगीण विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताया।










