BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

कोहरे में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, जेसीबी और पुलिस बचाव में जुटी

बक्सर। कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के किसागर गांव में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया। जिस घर में कल बहन की तिलक और 6 फरवरी को शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां आज मातम पसरा है। इस दर्दनाक दुर्घटना में एसएसबी में कार्यरत ओमकार पांडेय, उनके छोटे भाई सुजीत पांडेय तथा उनकी दो सगी बुआ गिरिजा देवी (नेनुआ) और मंजू देवी (भरखर) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ओमकार पांडेय छुट्टी पर घर आए थे और शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। रविवार सुबह सभी लोग गंगा स्नान करने और विवाह का निमंत्रण पत्र गंगा जी को अर्पित करने निकले थे, तभी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में तीन लोगों की। मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सुजीत पांडेय को नया भोजपुर थाना पुलिस की मदद से सदर अस्पताल बक्सर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों ने कोहरे और सड़क जाम को हादसे का कारण बताया है। जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!