प्रह्लाद राय टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में दो दिवसीय राज्य स्तरीय संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ
बक्सर। प्रह्लाद राय टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, तियरा बाजार में शनिवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत “एजुकेशनल रिसर्च एंड इट्स रिलेवेंस इन प्रेजेंट सीनारियो” विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ। प्रथम दिन कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथि सत्कार के साथ की गई। मुख्य वक्ता के रूप में आर.जे.एम. कॉलेज, सहरसा के शिक्षा विभाग के सहायक व्याख्याता डॉ. मृगेन्द्र कुमार ने रिसर्च एवं एक्शन रिसर्च विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संस्थान के शिक्षकों, प्रशिक्षु शिक्षकों एवं अन्य शैक्षणिक जिज्ञासुओं को शोध की वर्तमान आवश्यकता और उसके व्यावहारिक पक्षों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने किया, जबकि वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। प्रथम दिवस का सत्र ज्ञानवर्धक वातावरण में संपन्न हुआ।










