BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

जीईसी बक्सर में बाल यौन शोषण व लैंगिक समानता पर जागरूकता कार्यशाला

बक्सर। गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, बक्सर में विद्यार्थियों को सामाजिक रूप से जागरूक, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से बाल यौन शोषण एवं लैंगिक समानता विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्रों को बाल यौन शोषण की पहचान, उससे बचाव के उपायों तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 ( पॉक्सो एक्ट) की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत वक्ताओं को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित करते हुए की गई। एनएसएस को-ऑर्डिनेटर सहायक प्राध्यापक आकृति ने कार्यशाला के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षक राम प्रतीक चैबे ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से विषय को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। सत्येंद्र कुमार यादव एवं मधु कुमारी ने भी प्रशिक्षण सत्र में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यशाला के दौरान लैंगिक समानता, सहमति तथा समाधान तंत्र पर विस्तार से चर्चा हुई। यह कार्यक्रम साक्षी एनजीओ द्वारा संचालित “द रक्षिण प्रोजेक्ट” के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. राम नरेश राय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समापन पर सहायक प्राध्यापक विद्या रश्मि ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!