बड़ी खबर
पूर्व जिला पार्षद सोनू सिंह की मां को श्रद्धांजलि, पहुंचे नेता और मंत्री
चक्की। प्रखंड के अरक पंचायत के टोला गांव निवासी लोजपा के वरिष्ठ नेता व सह पूर्व जिला पार्षद सोनू सिंह की मां का स्वर्गवास 17 जनवरी को हुआ था। उनका ब्राह्मभोज 31 जनवरी को आयोजित किया गया, जिसमें उनकी मां को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए क्षेत्र, जिला एवं बिहार के कई बड़े नेता और मंत्री उपस्थित हुए। बताते चलें कि सोनू सिंह चक्की प्रखंड से पूर्व जिला पार्षद रह चुके हैं और उनके कार्यकाल के दौरान प्रखंड के लोग बहुत खुशहाल रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए और उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की।










