खो-खो प्रतियोगिता में महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय विजेता
बक्सर। महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के तत्वावधान में आयोजित खेल महोत्सव के दूसरे दिन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अंतर्गत अंतर-महाविद्यालय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर विजेता तथा डी.के. कॉलेज, डुमरांव उपविजेता रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आनंद भूषण पाण्डेय का स्वागत प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णा कान्त सिंह ने अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर किया। उद्घाटन क्रीड़ा सचिव डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय ने कराया। विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) सुभाष चन्द्र पाठक रहे। मुख्य अतिथि ने खेल को अनुशासन, आत्मविश्वास व नेतृत्व विकास का माध्यम बताया। आयोजक सह-प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णा कान्त सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, बैडमिंटन व 100 से 800 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। समारोह में डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सुजीत कुमार यादव, डॉ. पंकज कुमार चौधरी, डॉ. रवि प्रभात, डॉ. सैकत देवनाथ, डॉ. भरत कुमार, डॉ. रासबिहारी शर्मा, डॉ. योगर्षि राजपूत, डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. प्रियरंजन चौबे, डॉ. अर्चना राय, डॉ. छाया चौबे, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, डॉ. आलोक कुमार चतुर्वेदी, डॉ. दीपक कुमार शर्मा, डॉ. अमन कुमार सिंह, डॉ. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. प्रीति मौर्या, डॉ. रवि कुमार ठाकुर, डॉ. सुमन श्रीवास्तव, डॉ. इसरार आलम, डॉ. जय प्रकाश मिश्रा, डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. अर्चना पांडे, विनायक दत्त पाठक, चिन्मय प्रकाश झा, राजीव रंजन कुमार, अमित कुमार मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार पाठक, सुनील कुमार, अनिल कुमार, सुमित कुमार पाठक, भोला, राजू सहित शिक्षक, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। तीसरे दिन फाइनल व पुरस्कार वितरण समारोह होगा।










