बिहार डेयरी एक्सपो में जयप्रकाश सिंह को मिला प्रगतिशील किसान सम्मान
बक्सर। 28 जनवरी 2026 को बेगूसराय के एचयूआरएल ग्राउंड में आयोजित बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो के दौरान पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सुरेन्द्र महतो ने महदह (बक्सर) निवासी प्रगतिशील किसान, जदयू नेता एवं डेयरी क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे जयप्रकाश सिंह को डेयरी, मत्स्य, लेयर फार्मिंग एवं पशुपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री सुरेन्द्र महतो ने कहा कि बिहार में डेयरी एवं पशुपालन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और ऐसे किसानों का सम्मान अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि इस एक्सपो से किसानों को नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है। जयप्रकाश सिंह की इस उपलब्धि पर जदयू जिला महासचिव जितेन्द्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, सिदेश सिंह, उनके पिता जीउत सिंह, विमलेन्द्र कुमार बब्लू, श्याम जी वर्मा, अनिरुद्ध तिवारी सहित बक्सर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने बधाई दी। सभी ने उनकी मेहनत को बक्सरवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।










