BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में वार्षिक खेल महोत्सव-2026 का भव्य उद्घाटन

बक्सर। महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में त्रिदिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ वैदिक विधि-विधान से किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि बक्सर सदर विधायक आनंद मिश्र ने किया। विशिष्ट अतिथि महंत राजा राम शरण दास जी महाराज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णा कान्त सिंह ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी, जिनमें पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुभाष चन्द्र पाठक शामिल रहे। शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन, महर्षि विश्वामित्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं गुब्बारा उड़ाकर किया गया। खिलाड़ियों ने खेल भावना की शपथ ली। विभागवार छात्र-छात्राओं की अनुशासित परेड आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य अतिथि आनंद मिश्र ने खेलों को अनुशासन व नेतृत्व विकास का माध्यम बताया, वहीं महंत राजा राम शरण दास जी ने खेलों को जीवन में संतुलन का आधार कहा। खेलों में 100, 200, 400, 800, 1200 व 1500 मीटर दौड़, शतरंज व बैडमिंटन का आयोजन हुआ। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में अंकित कुमार, कृष्णा कुमार, रजनिश कुमार, इमानु कुमार, लव-कुश कुमार, वीरेंद्र कुमार राम, रोहित गुप्ता, प्रेम कुमार, नारद राय, दीपक कुमार शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर सुन्दरम जी, प्रभाष कुमार, शशिरंजन कुमार, नितिश कुमार, अनिश तिवारी, विशाल कुमार मिश्रा, राज रौशन सिंह, निशु कुमार, लालसाहेब राम, सोनी कुमारी, प्रिया कुमारी, आरती राय आदि रहे। उद्घाटन समारोह में डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सुजीत कुमार यादव, डॉ. पंकज कुमार चौधरी, डॉ. रवि प्रभात, डॉ. सैकत देवनाथ, डॉ. भरत कुमार, डॉ. रासबिहारी शर्मा, डॉ. योगर्षि राजपूत, डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय (क्रीड़ा सचिव), डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. प्रियरंजन चौबे, डॉ. अर्चना राय, डॉ. छाया चैबे, डॉ. वीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। महोत्सव के दूसरे दिन गोला फेंक, बैडमिंटन, हाई जंप, लॉन्ग जंप व खो-खो प्रतियोगिताएं होंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!