BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

77वें गणतंत्र दिवस पर बक्सर–इटाढ़ी में भव्य समारोह, किला मैदान से प्रखंड कार्यालयों तक हुआ ध्वजारोहण

बक्सर/इटाढ़ी। 26 जनवरी 2026 को किला मैदान बक्सर में 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रभारी मंत्री रमा निषाद ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी साहिला और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने परेड का निरीक्षण किया। परेड में जिला बल (पुरुष-महिला), ट्रेनिंग सिपाही, गृह रक्षा वाहिनी, बिहार अग्निशमन सेवा, एनसीसी और स्काउट गाइड ने भाग लिया। विभिन्न विभागों की झांकी में शिक्षा विभाग की “उन्नत बक्सर” झांकी को प्रथम, केंद्रीय कारा को द्वितीय और जीविका को तृतीय पुरस्कार मिला। गणतंत्र दिवस पर जिला शिक्षा कार्यालय के टॉपर शाकिब साह, रागिनी वर्मा, अनुज कुमार प्रसाद, पुनित कुमार सिंह तथा सुगंधा कुमारी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा अजय राय, संजय कुमार सिंह, शिव प्रकाश राय, अनु कुमारी, रूस्तम सिंह सहित कई नागरिकों को प्रशस्ति पत्र एवं आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।
वही प्रखंड क्षेत्र में गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख मधुकर गुप्ता और बीडीओ किरन कुमारी, पीएचसी पर डॉ. श्रीनिवास उपाध्याय, थाना पर थानाध्यक्ष सोनू कुमार पासवान तथा नगर पंचायत इटाढ़ी कार्यालय पर मुख्य पार्षद संजय पाठक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और झंडे को सलामी दी। बसुधर पंचायत सरकार भवन पर मुखिया उर्मिला देवी एवं सरपंच आशा देवी, जबकि कुकुड़ा पंचायत भवन पर मुखिया संगीता देवी ने संयुक्त रूप से झंडोतोलन किया।

कार्यालय पर ध्वजारोहण करते प्रखंड प्रमुख, बीडीओ एवं अन्य कर्मी

परेड की सलामी लेते अग्निशमन पदाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!