बड़ी खबर
कृष्णाब्रह्म में जदयू महासचिव व विधायक का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
बक्सर। शनिवार को कृष्णाब्रह्म में जनता दल (यू.) के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, संदेश के विधायक राधा चरण साह, को बक्सर में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जयंती समारोह में भाग लेने जाने के क्रम में जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्रदेश सचिव राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से शामिल जदयू के किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर चैधरी, शमशेर शर्मा, डॉ. वीरेंद्र सिंह हीरालाल सिंह, विद्यासागर यादव, शत्रुधन कुमार सहित कई नेता मौजूद रहे।










