BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
Blogबड़ी खबर

अर्जुन यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजा दूबे गिरफ्तार

बक्सर। मुफस्सिल थाना कांड संख्या 232/25 से जुड़े बहुचर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चैसा पावर प्लांट के समीप 26 मई 2025 को अज्ञात अपराधियों द्वारा अखौरीपुर गोला निवासी अर्जुन यादव, पिता स्व. सुरेन्द्र यादव, को गोली मारी गई थी, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस घटना के संबंध में बक्सर मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक, बक्सर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था। पुलिस अनुसंधान के दौरान इस कांड में संलिप्त कुल आठ अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पूछताछ के क्रम में फरार अभियुक्त राजा दूबे उर्फ रावण की संलिप्तता सामने आई थी, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 23 जनवरी 2026 को बक्सर पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में राजा दूबे उर्फ रावण, पिता वीरेंद्र दूबे, निवासी सिकटौना, थाना इटाढ़ी, जिला बक्सर को पटना के सगुना मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नगर थाना एवं मुफस्सिल थाना में लूट, हत्या के प्रयास एवं आम्र्स एक्ट से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर गौरव पाण्डेय, मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभु भगत सहित जिला आसूचना इकाई, डीआईयू एवं सशस्त्र बल की अहम भूमिका रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!