भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के कार्यकाल को स्वर्णिम अध्याय बताया
बक्सर। भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के आज एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा पदाधिकारी और नेताओं ने उनके कार्यकाल को बक्सर भाजपा के इतिहास में “एक स्वर्णिम अध्याय” बताया। भुवन जी का राजनीतिक सफर 1987 में संघ से जुड़ने के साथ शुरू हुआ। उन्होंने विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों का निर्वहन किया तथा 1997 में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के पद पर रहते हुए संगठन हित में कार्य किया। बाद में वे पंचायती राज के प्रदेश संयोजक रहे। एक वर्ष पूर्व भाजपा ने उन्हें बक्सर का जिला अध्यक्ष बनाया था। उनके नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा के आनंद मिश्र, जदयू के संतोष निराला और राहुल सिंह को प्रचंड जीत दिलाकर सदन भेजने में सफलता मिली। कार्यकाल पूरा होने पर भुवन ने कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता को उनके किसी शब्द से आक्रोश या असुविधा हुई हो तो वह क्षणिक था, जिसे वे विनम्रतापूर्वक क्षमा चाहते हैं।कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार सिंह, राजवंश सिंह, केदारनाथ तिवारी सहित अनेक नेताओं ने खुशी जताई।










