बसंत पंचमी पर बजरंग दल ने निकाली भव्य महावीरी झंडा जुलूस
इटाढ़ी। हर साल की भांति इस साल भी बसंत पंचमी के अवसर पर इटाढ़ी नोनिया टोली स्थित बजरंग दल समाज द्वारा हनुमान मंदिर से गांजे-बाजे के साथ भव्य महावीरी झंडा जुलूस निकाली गई। महावीरी झंडा जुलूस में बजरंग बली की विराट प्रतिमा आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। जुलूस हनुमान मंदिर से पूरब टोला बुढ़वा शिव मंदिर, मेन बाजार, बाजार समिति, थाना रोड़, प्रखंड मुख्यालय, मेन रोड़, गोला रोड़ होते हुए मंदिर पर सम्पन्न हुआ। जुलूस के पूर्व बजरंग बली का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन कर ध्वजारोहण की गई। महावीरी झंडा जुलूस में बना-बनैठी आदि कौशल खेलों का प्रदर्शन किया गया। महावीरी झंडा जुलूस को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। जुलूस के दौरान जय श्रीराम एवं बजरंगबली की जयघोष से पूरा गांव गुंजयमान हो रहा था। इस मौके पर मुख्य पार्षद संजय पाठक, उप मुख्य पार्षद सुनील कुशवाह, सर्वेश पाठक, इन्द्रलेश पाठक, कमलेश पाठक, धर्मराज चैहान, चेतन पाठक आदि सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।










