BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
Blog

बिहार सेंट्रल स्कूल में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन, विद्यार्थियों ने भक्ति गीतों से बांधा समां

बक्सर। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शहर के बायपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल के प्रांगण में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का विधिवत पूजन एवं वंदन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के मधुर समूह गान से हुई, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती की आराधना की। पूजा के उपरांत बच्चों द्वारा मंगला आरती प्रस्तुत की गई, जिससे वातावरण और अधिक आध्यात्मिक हो गया। इस मौके पर विद्यालय के सचिव सरोज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय परिवार स्वयं को सौभाग्यशाली मानता है कि विद्या के मंदिर में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि ज्ञान मानव जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है और उसके सही उपयोग से ही एक सभ्य एवं सुसंस्कृत समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में कक्षा दसवीं की छात्रा आस्था एवं रक्षा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि विद्या का महत्व बल और धन से भी अधिक है। विद्या स्वस्थ, सुंदर और सकारात्मक मस्तिष्क का निर्माण करती है, जो एक सशक्त व्यक्ति और बेहतर समाज की नींव रखती है। अंत में सभी बच्चों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूजन कार्यक्रम में शिक्षक ललित ओझा, सुनील कुमार, वरुण कुमार, आशुतोष कुमार, अमित कुमार, अनुराधा, ज्योति, अर्चना, मधु चांद, मो. अतीक सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं विद्यार्थियों में रक्षा, आस्था, काव्या, सिमरन, खुशी, प्रिया, अदिति, अंशु सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!