दलित छात्र से कथित हिंसा व जातिसूचक अपमान के विरोध में एबीवीपी का केएनएस कॉलेज प्रशासन के खिलाफ पुतला दहन
बक्सर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् बक्सर के द्वारा केदार नाथ सिंह महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर दलित छात्र से महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य के द्वारा की गई हिंसा और जातिसूचक शब्दों से छात्र को सामूहिक तौर पर अपमानित करने के विरोध केएनएस कॉलेज के प्रशासन और उसके प्रधानाचार्य का पुतला फूंका गया। पुतला दहन के पश्चात एक आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए विद्यार्थी परिषद् के जिला संयोजक अविनाश पाण्डेय ने कहा कि आज के दौर में भी जब देश में एक ओर देश समरसता की बयार बह रही है वही दूसरी ओर शिक्षा के मंदिर में अनुचित जाति वर्ग से आने वाले गांव, गरीब, किसान और मजदुर वर्ग के घरों से आने वाले छात्रों के साथ जाति के आधार पर की जाने वाली हिंसा को विद्यार्थी परिषद् कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए विद्यार्थी परिषद् सभी दोषियों को सजा दिलवाने हेतु निर्णायक आंदोलन करेगी। अगले वक्ता मनीष कुमार ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार का कृत्य हम सभी छात्रों को शर्मसार करने वाला है। वही मौके पर विराज कुमार, संजीत यादव, प्रियांशु शुभम, आदित्य कुमार, दिव्यांशु, नंदन कुमार, मनजीत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।










