बक्सर में श्रीलेदर्स के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ, 73 वर्षों की विरासत का विस्तार
बक्सर। गुरूवार को फुटवियर जगत के प्रतिष्ठित भारतीय ब्रांड श्रीलेदर्स ने बिहार के बक्सर में अपने नए शोरूम का भव्य शुभारंभ कर अपनी 73 वर्षों की समृद्ध विरासत का विस्तार किया है। पीपी रोड पर अलका सिनेमा के पास स्थित इस आधुनिक शोरूम का उद्देश्य स्थानीय ग्राहकों को गुणवत्ता, आराम और स्टाइल का बेजोड़ अनुभव प्रदान करना है। उद्घाटन के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में श्रीलेदर्स रिटेल नेटवर्क के प्रबंधक रॉकी डे, उत्पाद विकास प्रबंधक सोमनाथ सरदार और शोरूम के संचालक विक्रम सिंह व ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि यहाँ विश्व स्तरीय फुटवियर, चमड़े के सामान, ट्रैवल बैग और स्पोट्र्स शूज़ की विस्तृत श्रृंखला प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध होगी। ब्रांड ने अपने आगमन की खुशी में ग्राहकों के लिए विशेष उपहारों की घोषणा की है, जिसके तहत पहले 1000 ग्राहकों को 1499 रुपये की खरीद पर एक बैग मुफ्त दिया जाएगा। साथ ही, 1 फरवरी तक खरीदारी करने वाले ग्राहकों को लकी ड्रॉ के माध्यम से फ्रिज जीतने का मौका मिलेगा। 1952 में स्वतंत्रता सेनानी सुरेश चंद्र डे द्वारा स्थापित यह ब्रांड आज भी किफायती कीमतों पर प्रीमियम उत्पाद देने के अपने वादे पर कायम है। पार्टनर शेखर डे और सुशांतो डे के नेतृत्व में कंपनी अपनी श्एसएल स्पोट्र्सश् और श्एसएल प्रीमियमश् श्रेणियों के माध्यम से युवाओं और पेशेवर वर्ग को आकर्षित कर रही है। पिछले एक वर्ष में झारखंड, बिहार और ओडिशा सहित कई राज्यों में 10 नए स्टोर खोलकर ब्रांड ने अपनी बाजार हिस्सेदारी मजबूत की है। तीन पीढ़ियों के भरोसे और अपनी मजबूत फ्रेंचाइजी रणनीति के साथ, श्रीलेदर्स अब बक्सर के ग्राहकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से श्रेष्ठ सेवाएं देने के लिए पूरी तरह तैयार है।










