BREAKING NEWS
मनोविज्ञान विभाग डी.के. कॉलेज के नवीकृत विभाग तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में 1909 मामलों का कियपूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रिय रंहिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में हुआ रामलीला महोत्सव में कृष्ण जन्म और नारद मोह लीनारी का सम्मान समाज का उत्थान – मीना सिंहरामलीला मंच का उद्घाटन कर बोले अश्विनी चौबे वभाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र पांडबक्सर में 15 थानों के प्रभारी बदले, एसपी शुभम आरकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिलाई पूर्व बक्सर में वोटर अधिकार यात्रा का शुभारंभ, घर-घरयुवा शक्ति से नया इतिहास लिखेगा बक्सर – गिरिगोयल धर्मशाला में व्यवसायी संघ की बैठक, अमित पश्री रामलीला समिति बक्सर के मंच पर ताड़का वध औरबनारपुर में किसान महापंचायत, कंपनी व प्रशासन दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु राजपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री संतोष कुमारबक्सर में जन सुराज पार्टी की “बिहार बदलाव यातइटाढी प्रखंड में जिला बाल कल्याण समिति के निरबिहार रेडक्रॉस सोसाइटी में नई कार्यकारिणी काभारत प्लस एथेनॉल प्रा. लि. परिसर में धूमधाम से ट्रेनों से शराब बरामद, मोबाइल चोर पकड़ाचक्की में थाना प्रभारी को भावपूर्ण विदाईएबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भव्य बक्सर में आयोजित हुआ प्रखण्ड स्तरीय कृषि सां
विज्ञापन के संदर्भ में :
बड़ी खबर

सरस्वती पूजा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

बक्सर। सरस्वती पूजा पर जिला प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध बक्सर जिले में सरस्वती पूजा (बसंत पंचमी) के अवसर पर विधि-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। गुरुवार को जिला पदाधिकारी साहिला एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से अधिकारियों को ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 22 से 24 जनवरी तक सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस बल विसर्जन संपन्न होने तक अपने तैनाती स्थल पर मौजूद रहेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में वीडियोग्राफी कराई जाएगी और सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जाएगी। पूजा के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा और किसी भी तरह के आपत्तिजनक गानों पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रतिमा विसर्जन केवल प्रशासन द्वारा चिन्हित घाटों और कृत्रिम पोखरों में ही सुनिश्चित किया जाएगा। सुरक्षा के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग, लाल झंडे और गोताखोरों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही, जिले में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने, निर्बाध बिजली आपूर्ति और अस्पतालों में मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक टिप्पणी पर नजर रखने के लिए साइबर सेल को अलर्ट कर दिया गया है। जिला स्तर पर चैबीसों घंटे चालू रहने वाला नियंत्रण कक्ष (06183-223333) स्थापित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!