चौकिया बौद्ध विहार में 9 फरवरी को सातवा स्थापना दिवस मेला मनाने का निर्णय
डुमराँव। रविवार को डुमरांव के चौकिया स्थित बौद्ध विहार मंदिर में बैठक हुई, जिसमें 9 फरवरी 2026 को बौद्ध विहार चौकिया में सातवा भव्य स्थापना दिवस समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में आयोजन समिति ने बौद्ध विहार चौकिया पुरा मेला की तैयारियों पर चर्चा की और मेला के लिए पंचशील झंडा भी गाड़ा गया। सभी वक्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखी। बैठक को संबोधित करते हुए रवि उज्जवल कुशवाहा ने कहा कि बुद्ध के संदेश को गाँव-गाँव तक पहुँचाने की जिम्मेदारी सभी की है और इस अभियान में युवाओं को जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 9 फरवरी को होने वाले स्थापना दिवस के मेले में हजारों-हजार लोग शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता मनोज महतो ने की, जबकि संचालन प्रो. अखिलेश्वर सिंह कुशवाहा ने किया। बैठक में बीरेन्द्र कुशवाहा, मुखिया पंकज मेहता, परमहंस, संजय कुशवाहा, शिवमुनी मौर्य, नंद लाल, गुरूदेव प्रसाद, तेजनारायण मौर्य, रामबदन सिंह, योगेन्द्र पासवान, पुरूषोत्तम सहित कई लोग उपस्थित रहे।










