फाइनल में रोमांच, ट्राईब्रकर में बसुधर ने जीता खिताब
इटाढ़ी। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के लोधास खेल मैदान में दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच शनिवार को मास्टर क्लब बसुधर एवं नवयुवक आजाद क्लब नावानगर के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें बसुधर ने ट्राईब्रकर से 3–0 जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैच का उद्घाटन विधायक संतोष कुमार निराला व सदर विधायक आनंद मिश्रा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया गया। फुटबॉल मैच काफी रोमांचक रहा। बसुधर ने माध्यन्तर के पहले एक गोल कर खेल को काफी रोमांचक बना दिया। वही नावानगर की टीम ने अंतिम समय में एक गोल खेल बराबरी पर रही। खेल के दौरान दर्शकों से खचाखच भरा रहा पुरा मैदान। वही दोनों टीमों ने गोल करने के लिए एडी चोटी एक किए। लेकिन निधारित समय तक कोई गोल नही कर पाई। अन्त में ट्राईब्रकर के सहारे बसुधर ने 3-0 से मैच जीते। रेफरी की भूमिका पप्पू सिंह ने निभाई। व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह, पूर्व मुखिया दयाशंकर तिवारी, धर्मेंद्र रंजक, राजेंद्र सिंह, जिला पार्षद अशोक राम, विवेक सिंह, सूरज सिंह, प्रवीण सिंह, उपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, आदि की उपस्थिति रही।










