जीएनएम सत्र 2025-28 के विद्यार्थियों का दीप प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
बक्सर। बक्सर धाम में जीएनएम प्रशिक्षण संस्थान में दीप प्रज्वलन, शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित बक्सर धाम स्थित जी.एन.एम. प्रशिक्षण संस्थान में सत्र 2025-28 के छात्र-छात्राओं के लिए दीप प्रज्वलन, शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों में सेवा-भाव, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का संचार करना रहा। समारोह में छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “विकसित भारत” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं। नर्सिंग सेवा को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए विद्यार्थियों से समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त निहारिका छवि रहीं। संस्थान के प्राचार्य मोहम्मद आफ़ताब आलम, प्रवक्ता झब्बू राम, भाजपा उपाध्यक्ष पुनीत सिंह, जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, वरिष्ठ नेता मिठाई सिंह, विनय उपाध्याय, अक्षय ओझा सहित अनेक पदाधिकारी व नागरिक उपस्थित थे।










